Tuesday, 8 September 2026
Daily Updates

Swine Flu Se Mahila Ki Maut Ke Baad Brijesh Pathak Ki High Level Meeting

Swine Flu Se Mahila Ki Maut Ke Baad Brijesh Pathak Ki High Level Meeting

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 से एक महिला की मौत और बढ़ रहे मामलों के बाद यूपी का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी 75 जिलों के CMO, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से एक हाईलेवल समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने स्वाइन फ्लू को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।


ब्रजेश पाठक ने सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने OPD में सर्दी-जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में गंभीर तकलीफ के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल H1N1 जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटीवायरल दवाओं के साथ साथ जांच किटों और जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement

Related Stories