गरीब महोत्सव में 7 जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह संपन्न
बड़हलगंज। आज दिनांक 26 अगस्त 2026, बुधवार को मानव शिक्षा सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित “गरीब महोत्सव” के तहत 7 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
समारोह में नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह समारोह में वर-वधू पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम गुप्ता रहीं, जबकि अध्यक्ष प्रिया गुप्ता की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का काम करते हैं और दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सकारात्मक संदेश देते हैं।
सातों जोड़ो के नाम।
1. दीपक संग अंकिता
2. तेज प्रताप संग कुमारी दीपू
3. अर्जुन संग ममता कुमारी
4. जामवंत संग सबिता
5. संतोष संग कुसुम कुमारी
6. दीपू संग सुनयना
7. सुजीत संग कुमारी निशा
मानव शिक्षा सेवा संस्था की ओर से आयोजित “गरीब महोत्सव” के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता, परिजन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी सात नवविवाहित जोड़ों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।