खड़ेसरी, बड़हलगंज। गरीब महोत्सव में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।
आज मानव शिक्षा सेवा संस्था, खड़ेसरी बड़हलगंज में आयोजित “गरीब महोत्सव” के माध्यम से 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
यह सिर्फ विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सपनों को सम्मान देने और बेटियों के भविष्य को संवारने की एक नेक पहल है।
आज शादी के कार्यक्रम में आए हुए दूल्हा और दुल्हन।
1.अरविन्द संग संध्या
2. केशव संग सोनम
3. रामनारायण संग संध्या
4. अजय चौहान संग बबीता
5. शुभम कुमार संग संध्या कुमारी
6. श्याम मोहन संग इन्द्रकला
सादगी से विवाह, सम्मान से जीवन और सेवा से समाज—यही गरीब महोत्सव का संकल्प है।
मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।