गोरखपुर में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने 10वीं की छात्रा के साथ रेप किया। शहर में पढ़ाने के नाम पर उसका 4 महीने तक शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसे गालियां दीं। आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम्हें आगे बढ़ना है या नहीं? तुम्हें शहर में पढ़ना है या नहीं? तुम्हारा पूरा खर्चा मैं उठाऊंगा। बस तुम मेरे साथ संबंध बनाओ।
छात्रा ने कहा- मुझे ये सब कर के आगे नहीं बढ़ना है। तब आरोपी ने उसे धमकाया। कहा कि अगर तुम मेरे साथ सोई नहीं तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। फिर आरोपी ने छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया।
उसने अपनी छोटी बहन को सारी बातें बताईं। इसके बाद शुक्रवार को गोला थाने में आरोपी प्रबंधक के बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
केबिन में बुलाकर धमकाया, फिर रेप किया
गोला निवासी 15 साल की एक लड़की प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह 10वीं की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि मेरे पिता मुबंई में काम करते हैं। मैं एक निजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती हूं। कॉलेज प्रबंधक का बेटा प्रतीक त्रिपाठी टीचर है।
वह मुझे परेशान कर रहा है। 4 महीने पहले प्रतीक ने छुट्टी के बाद मुझे अपने केबिन में बुलाया। मैं वहां गई तो उसने मुझे पकड़ लिया। मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मैंने जब विरोध किया तो उसने कहा कि अगर तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा।
तुम्हें बदनाम कर दूंगा। उसने कहा कि हमारे बीच जो होगा, वह किसी को पता नहीं चलेगा। उसने मेरे साथ रेप किया। मैंने उस दिन किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने मुझसे मेरा नंबर ले लिया और कॉल कर बात करने लगा।
उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें आगे बढ़ाऊंगा। तुम्हें गोरखपुर शहर में पढ़ाऊंगा। तुम्हें वहां कमरा दिलवाऊंगा और पूरा खर्च भी मैं ही उठाऊंगा। प्रबंधक ने कहा कि मैं तुम्हारे बाबा से भी बात कर लूंगा। आरोपी ने चार महीने तक मेरे साथ रेप किया।
परेशान होकर मैंने यह बात अपनी छोटी बहन को बताई। बहन ने मुझे समझाया।