Tuesday, 8 September 2026
Daily Updates

251 Feet Unchi Murti Baba Saheb Ambedkar Ki Pratima Ke Liye Sankalp Yatra Aur Hastakshar Abhiyan Shuru

251 Feet Unchi Murti Baba Saheb Ambedkar Ki Pratima Ke Liye Sankalp Yatra Aur Hastakshar Abhiyan Shuru

251 फीट ऊंची बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के लिए ‘संकल्प यात्रा’, हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हो चुकी है।


बड़हलगंज, गोरखपुर। मानव शिक्षा सेवा संस्था की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 251 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर ‘संकल्प यात्रा’ का आयोजन शुरू कर दिया गया है। संस्था का उद्देश्य बाबा साहेब की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करने के लिए जनसमर्थन जुटाना और व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाना है।


यह प्रतिमा स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्था, खड़ेसरी साईं बाबा मंदिर, थाना बड़हलगंज, तहसील गोला, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में बनेगा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा हरी झंडी दिखाया गया था।


कार्यक्रम में शिखर गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तथा पूनम गुप्ता समाजसेविका और अलोक कुमार गुप्ता प्रबंधक, मानव शिक्षा सेवा संस्था।


संस्था की ओर से 251 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर लोगों से समर्थन जुटाने और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया है। आयोजकों का कहना है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल महत्वपूर्ण है।


बाबा साहेब के सम्मान में भव्य प्रतिमा स्थापना के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

Related Stories