Friday, 23 October 2026
Daily Updates

UP Rain 26 Septmber: UP Me Bhari Barish Ka Red Alert, 80 KM Ki Raftar Se Chalengi Hawaye , Kai Jilo Me School Band

UP Rain 26 Septmber: UP Me Bhari Barish Ka Red Alert, 80 KM Ki Raftar Se Chalengi Hawaye , Kai Jilo Me School Band

UP Rain 26 September: यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है। आज और कल भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बदरा बरसने के साथ ही 60 से 80 किलोमीट प्रति घंटे तकी रफ्तार से तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। वहीं, बारिश को देखते हुए कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बंगाल की खाड़ी पर तूफानी स्थिति का असर यूपी तक आ गया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर डीप डिप्रेशन की स्थिति बन गई है। जिसके कारण लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में लगातार बारिश तक होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल (25-26 सितंबर) कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 8 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तराई में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। हवाओं संग तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भीषण जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।


इन जिलों में रेड अलर्ट


यूपी की श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट


बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में ऑरेंज अलर्ट है।


इन जिलों में भारी बारिश के आसार


कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदोली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरेया और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार है। वहीं मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं 40 से लेकर 60 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने यलो अलर्ट जारी किया है।


लखनऊ, कानपुर समेत इन जिलों बाढ़ का खतरा


आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ इलाकों में बाढ़ की संभावना है।


कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में स्कूल बंद


भारी बारिश के चलते बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, बांदा, मऊ, सोनभद्र, बदायूं, चित्रकूट, कन्नौज, इटावा, मिर्जापुर, बहराइच और पीलीभीत में आठवीं तक जबकि बिजनौर, गोंडा, सुल्तानपुर, कानपुर और प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे

Advertisement

Related Stories